Dehradun NewsHighlight

स्टेट प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, विश्वजीत नेगी अध्यक्ष, बसंत निगम उपाध्यक्ष चुने गए

state press club uttarakhand रविवार को संपन्न हुए उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के चुनावों में विश्वजीत नेगी को अध्यक्ष चुना गया है वहीं बसंत निगम को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया है।

देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह में संपन्न हुए चुनावों में मुख्य चुनाव अधिकारी अजय ढौंडियाल और सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

अध्यक्ष पद पर विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव सर्वेश बिष्ट तथा देवेंद्र ने किया, जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया, इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया गया। महा मंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई।

वहीं गढ़वाल से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बसंत निगम को चुना गया है। कुमाऊं से राजकुमार फुटेला के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई।

प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोका एडवोकेट और नरेश भट्ट को सर्वसम्मति से सदन ने चुना गया।
प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत, कंचन वर्मा, देहरादून से सुलोचना पयाल, तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए।

सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढौंडियाल को विशेष प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें