Dehradun News

विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून पहुंची भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम, DM-SSP ने किया स्वागत

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में कम ही समय बचा है। जल्द ही राज्य में आचार संहिता लगने वाली है लेकिन इससे पहले उत्तराखंड में पीएम मोदी और अमित शाह का दौरा है। वहीं बता दें कि चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम देहरादून पहुंची है। आज दोपहर को टीम जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची  डीएम राजेश कुमार और एसएसपी देहराजून जन्मेजय खंडूरी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय निर्वाचन आय़ोग की टीम का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत किया और फिर देहरादून के लिए रवाना हुए।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम देहरादून पहुंची है। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 23 और 24 दिसंबर को विभिन्न समीक्षा बैठक करेंगे। आज शाम देहरादून स्थित होटल एलपी विला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा कुछ अन्य बैठकें भी निर्वाचन आयुक्त द्वारा की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें