Tehri NewsBig News

Election 2024 : यहां अभी तक नहीं पहुंचा एक भी वोटर, मतदान बहिष्कार पर अड़े हैं ग्रामीण

उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत रैका के हेलमेट गांव किमखेत के ग्रामीण दोपहर दो बजे तक भी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे हैं।

मतदान बहिष्कार पर अड़े हैं ग्रामीण

ग्रामीणों की मांगें है कि उनके हेलमेट गांव किमखेत को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए और जीर्ण शीर्ण विद्यालय भवन को बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार सालों से उनकी मांगों की अनदेखी करती आ रही है। जिसके चलते वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।

सूना पड़ा मतदान केंद्र

प्रदेश में जहां एक ओर लोकपर्व का उत्साह हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। वहीं किमखेत के ग्रामीणों दोपहर दो बजे तक भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं। बता दें यहां अभी तक एक भी वोट नहीं पढ़ पाया है। जिसके बाद प्रतापनगर एसडीएम आईएएस आसिमा गोयल ग्रामीणों को मनाने पहुंची।

ये हैं ग्रामीणों की मांगें

एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव को नगर पंचायत से हटाया जाए। इसके साथ ही लोग बेरोजगार होने के कारण पलायन करने को मजबूर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें