Dehradun NewsHighlight

बुजुर्ग महिला ने शक्तिनहर में कूदकर दी जान, ये बताई जा रही वजह

देहरादून के विकासनगर में एक बुजुर्ग महिला ने शक्तिनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

बुजुर्ग महिला ने शक्तिनहर में कूदकर दी जान

घटना मंगलवार की है। मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि बुजुर्ग महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। जिसका संज्ञान लेकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मानसिक रूप से बीमार थी महिला

मृतका सुरेश देवी (75) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा की रहने वाली है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतका के पति ने बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थी। साल 2014 से बुजुर्ग का उपचार सेलकुई स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा था। महिला का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें