UttarakhandHaridwar NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

रूड़की के इब्राहिमपुर गांव में पीडब्ल्यूडी के कैशियर पद से रिटायर्ड एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बुजुर्ग की पहचान रामकुमार (82) पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई। बुजुर्ग ने गुरूवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव के साथ-साथ बन्दुक को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा खुद की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें