Big NewsDehradun News

देहरादून में बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग, मौके पर ही मौत

देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिस से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग

एक बुजुर्ग ने आईटी पार्क क्षेत्र में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने से किसी से कर्जा लिया था। जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे। इसके साथ ही कुछ महीने पहले उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी।

घर पर अकेले ही रहते थे बुजुर्ग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल दून डिवाइन अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती है।

लोगों में मचा हड़कंप

शुक्रवार को मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला तो लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पत्नी कुछ समय से ही मौत हुई थी। पत्नी की मौत के बाद से वो परेशान चल रहे थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें