UttarakhandDehradun NewsHighlight

आठ मोबाइल होने थे डिलीवर, एक माह बाद भी नहीं पहुंचे, कोरियर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोरियर कंपनी को एक व्यक्ति ने मोबाइल के तीन बॉक्स डिलीवर करने के लिए दिए थे। लेकिन एक महीना होने को आया है। कंपनी की तरफ से उक्त कोरियर संबंधित नहीं पहुँच पाए हैं। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक माह बाद भी नहीं पहुंचा कोरियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून इंस्पेक्टर कोतवाली नगर विद्याभूषण ने बताया कि आतिश फाइनेंशियल कंसल्टेंट कंपनी के सेल्स मैनेजर यूसूफ ने तहरीर दर्ज कराई है। यूसूफ ने बताया कि 11 अप्रैल को उन्होंने आर्य इंटर प्राइजेज एमडीडीए कॉम्प्लेक्स से तीन बॉक्स मोबाइल कोरियर कराए थे। इन बॉक्स में आठ मोबाइल थे।

आस्था इलेक्ट्रॉनिक्स रुद्रपुर, सागर मोबाइल रुद्रपुर, मंत्र मोबाइल रुद्रपुर को ये बॉक्स डिलीवर किया जाना था। इन बॉक्सों की डिलीवरी 12 अप्रैल को होनी थी। लेकिन अभी तक कोरियर दुकानदारों को नहीं मिला है।

कोरियर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में जब कोरियर कंपनी से संपर्क किया गया तो गाडी खराब होने का बहाना बनाते हुए 13 अप्रैल को कोरियर पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन आज तक कोरियर दुकानदारों को नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें