UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून को ग्रीन दून बनाने की कवायद शुरू, MDDA लगाएगा एक लाख पौधे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राजधानी देहरादून को ग्रीन दून बनाने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत एमडीडीए ने इस बार मानसून सीजन में करीब एक लाख पौधे लगाने का फैसला लिया है।

राजधानी देहरादून को बनाया जाएगा ग्रीन दून

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अनुसार इस बार मानसून सीजन में फलदार वृक्ष लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही जंगली जानवरों के आने का खतरा रहता है उन जगहों पर भी फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। प्रदेश में विलुप्त होते बरगद, पीपल और गुलर जैसे पेड को लगाकर बढ़ावा दिया जाएगा।

जगह चिन्हित कर लगाए जाएंगे फलदार वृक्ष

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया की बिंदाल मे दो किलोमीटर के पेच को मिनी फारेस्ट के रूप मे विकसित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा तपोवन और कैनल रोड समेत कई इलाके चिन्हित किए जा रहे हैं। जहां पर इन पेड़ो को लगाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें