Dehradun News

डोईवाला में खाद्य तेल संरक्षण अभियान, दीप्ती रावत ने जागरूकता का किया आह्वान

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दूधली किशनपुर ग्रांट में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “खाद्य तेल संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियानमें सहभागिता की।

जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: दीप्ती रावत

दीप्ती रावत भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

महिलाओं के साथ बैठकर खाया बिना तेल का खाना

कार्यक्रम के दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं के साथ बिना तेल से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सेवन कर स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर हम स्वयं एवं अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं।d

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें