Big NewsDehradun NewsUttarakhand

मसूरी में दर्दनाक हादसे के दौरान लिफ्ट लेकर दून पहुंचा था चालक, अस्पताल में उपचार के लिए हुआ भर्ती

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को ददर्नाक हादसा हुआ था। हादसे में रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इसी दौरान चालक बस से कूदकर दुपहिया वाहन से लिफ्ट लेकर देहरादून पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक चालक पहले अपने घर आया। उसके बाद दून के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गया।

बस में सवार यात्रियों को खाई में धकेल घर लौटा चालक

जानकारी के मुताबिक चालक के पैर और पसलियों में गंभीर चोट आई है। घटनास्थल शेर घड़ी के पास जब हादसा हुआ तो चालक उसी दौरान बस से कूद गया था और क्लेमेंटटाउन स्थित अपने घर आया। जिसके बाद पटेलनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हो गया।

स्थानीय लोगों ने जब हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तो तुरंत पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानो ने मौके पर आकर यात्रियों के रेस्क्यू में जुट गई। उस दौरान किसी का ध्यान चालक की और नहीं गया।

चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

पुलिस ने रविवार देर रात चालक को खोज निकाला और अब निगरानी में उसका इलाज कराया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में वाहन चलने का भी आरोप लगाया था। हालांकि अभी इस बात की अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। सीओ अनिल जोशी ने बताया कि चालक के पैर का लिगामेंट और पसलियां टूट गई हैं। ठीक होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

चालक की लापरवाही से सुनसान हुआ एक परिवार

बता दें मसूरी देहरादून बस हादसे में 42 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में चालक की लापरवाही के चलते एक परिवार में मातम छा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें