Big NewsHaridwar NewsUttarakhand
आपसी कलह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति फरार, आरोपी की तलाश शुरू

हरिद्वार जनपद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। श्यामपुर थाना क्षेत्र में आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति पत्नी के शव को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया।
आपसी कलह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट
आरोपी पति और पत्नी हरिद्वार जनपद के श्यामपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे। मकान मालकिन जब कमरे में पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मकान मालकिन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
आरोपी पति की तलाश शुरू
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है।