UttarakhandHighlightTehri News

नशे में धुत कार चालक ने गश्त कर रहे स्कूटी सवार होमगार्ड को रौंदा, मौत

शराब के नशे में धुत एक कार ने बाजार में गश्त कर रहे स्कूटी सवार होमगार्ड को रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से होमगार्ड को इलाज के लिया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में धुत कार चालक ने होमगार्ड को रौंदा

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार शाम थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) निवासी नरेंद्रनगर, टिहरी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने स्कूटी सवार होमगार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। कार से चालक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत

स्थानीय लोग होमगार्ड को इलाज के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि चालक कि पहचान सत्य प्रसाद पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक नशे में चूर था। बताया जा रहा है वह पशुपालन विभाग में काम करता है। मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें