Dehradunhighlight

ट्रक में सोए ड्राइवर के साथ लूट, कड़े को तमंचा बताकर दिया घटना को अंजाम, अब हुए अरेस्ट

राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. पटेलनगर क्षेत्र से ट्रक के अंदर सोए ड्राइवर के साथ लूट की घटना सामने आई है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें आरोपियों ने हाथ के कड़े को तमंचा बताकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

ट्रक में सोए ड्राइवर के साथ लूट

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चार अगस्त को अलीगढ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह रात होने की वजह से अपने ट्रक के अन्दर सोया हुआ था. अचानक देर रात करीब तीन बजे के आसपास दो लडके ट्रक के ऊपर चढ़े और उनमें से एक लड़के ने उनकी कनपट्टी पर तमंचा या पिस्टल जैसी कोई चीज लगाई और धमकाते हुए मोबाइल, पैसे और नगदी लूट कर ले गए.

चालक ने की आरोपियों का पीछा करने की कोशिश

चालक ने बताया कि उसने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी में फरार हो गए. पीड़ित ने बताया स्कूटी सवार पहले से ही कुछ दूरी पर खडा था. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मुखबिर के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक ड्राइवर के साथ हुई घटना में शामिल आरोपी मण्डी चौक पर सब्जी मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड के पास कुछ अन्य लडकों के साथ बैठे हैं.

तीनों आरोपी अरेस्ट

सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस को देख तीनों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को काबुल लिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने 3300 नगदी, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी बरामद कर ली है.

आरोपियों का विवरण

  • महेश अधिकारी (25) पुत्र राम सिंह अधिकारी निवासी बंजारावाला
  • मनीष (25) पुत्र उदय सिंह राणा निवासी मेहूवाला माफी
  • शोएब (25) पुत्र मुर्सलीन निवासी मेहूवाला माफी

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button