UttarakhandBig NewsDehradun News

बस में डीजल डलवाने पंहुचा था चालक, लॉक नहीं खुला तो कर्मचारियों ने कर दी धुनाई

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बस चालक को केवल इसलिए पीट दिया कि चालक से डीजल डलवाने के लिए समय पर बस का लॉक नहीं खुल पाया। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।

लॉक नहीं खुलने पर कर दी चालक की धुनाई

पीड़ित बस चालक रणवीर सिंह निवासी उत्तरकाशी ने बताया कि वह टीजीएमओ कंपनी विश्वनाथ सेवा के अन्तर्गत बस चलाता है। रविवार को चालक डीजल भरवाने के लिए ईसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां उसने एक कर्मचारी को पेट्रोल भरने के लिए कहा। जैसे ही चालक डीजल भरवाने के लिए लॉक खोलने लगा तो टाइट होने के कारण वह नहीं खुल पाया।

इस दौरान कर्मचारी ने उससे गालीगलौच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कर्मचारी से कहा कि आगे से वो वहां से डीजल नहीं भरवाएगा। इस दौरान आरोपित कर्मचारी ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान कर्मचारी के सहयोगी भी वहां पर आ गए। कर्मचारियों ने उसके सिर, गले और अन्य अंगों पर लोहे के धारधार हथियार से वार कर दिया।

आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया की तहरीर के आधार पर आराेपित गणेश रावत, पवन व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें