Dehradun NewsBig News

देहरादून में बहुत बड़ा हादसा होने से बचा, बस के ड्राइवर को आ गया अटैक, मच गया हड़कंप

राजधानी देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. राजपुर रोड में एनआईवीएच के पास निकट सिटी बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. हादसे में बस में सवार कुछ यात्री चोटिल हुए हैं.

अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराई बस

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बस राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आ रही थी. इस दौरान बस ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खूब दिया और बस सड़क किनारे बने विज्ञापन होर्डिंग से टकरा कर रुक गई. मौके से गुजर रहे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने घटनस्थल पर रूककर हादसे जानकारी ली.

कई लोग घायल

सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने घायल लोगों से बातचीत कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. बताया जा रहा है बस के चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया था. जिस कारण ये हादसा हुआ है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. हादसे में कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें