HealthHighlight

क्या आप भी कागज़ के कप में पीते हैं चाय? तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है खतरनाक

Paper Cup Side Effects: अगर आप भी पेपर कप में चाय पीते है। तो तुरंत ही पेपर कप में चाय पीना बंद कर दें।
पेपर कप सेहत को नुक्सान पंहुचा सकता है। । प्लास्टिक कप के नुक्सान से बचने के लिए लोग अक्सर पेपर के कप में चाय पीना पसंद करते है।

लोग सड़क के किनारे चाय की टपरी से चाय पीते है। टी-स्टाल पर चाय देने के लिए पेपर कप का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग इन पेपर कप से चाय पीते है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे की पेपर कप सेहत को कितना नुक्सान पहुंचते है। ऐसे में चलिए जानते है की पेपर कप आपकी सेहत को क्या-क्या नुक्सान पंहुचा सकते है।

इस वजह से नुकसानदायक है पेपर कप से चाय पीना

हर कोई प्लास्टिक कप से होने वाले नुक्सान के बारे में जानता है। लेकिन प्लास्टिक कप जितना नुक्सानदायक होता है सेहत के लिए पेपर कप भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पेपर कप जब बनता है तो उसमें प्लास्टिक या मोम से कोटिंग क जाती है।

ताकि पेपर कप में गरम चीज़ डाली जा सके। ऐसे में जब आप पेपर कप में चाय या कोई भी गरम चीज़ पीते है तो इसमें मौजूद केमिकल्स पदार्थ उसके साथ मिल जाते है। जो सीधा आपके शरीर में जाते है। जिससे स्वास्थ्य को नुक्सान हो सकता है।

पेपर कप के नुकसान

  • पेपर कप में चाय या कोई भी गरम चीज़ पीने से कप के केमिकल सीधा पेट के अंदर जा सकते है। जिससे व्यक्ति को अपच और डायरिया जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है।
  • पेपर कप में मौजूद केमिकल्स शरीर में टॉक्सिन के जमा होने का भी कारण हो सकते है। जो बाद में शरीर में स्लो पाइजन का काम करते है।
  • पेपर कप में चाय पीने से पाचन तंत्र और किडनी पर काफी प्रभाव पड़ता है।
  • पेपर कप में मौजूद केमिकल्स हार्मोन असंतुलन कर सकते है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें