Dehradun NewsHighlight

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने वसूला 97 हजार का जुर्माना

देहरादून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 242 लोगों के चालान काटे हैं. इसके साथ ही शराबियों से 97 हजार का जुर्माना वसूला है.

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस शराबियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है.

अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान जारी

पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है. रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की.

दून पुलिस ने वसूला 97 हजार का जुर्माना

चेकिंग के दौरान देहरादून पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 242 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम का चालान कर 97 हजार का जुर्माना वसूला. पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें