Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ड्रिलिंग का काम शुरू, श्रमिकों के जल्द बाहर निकलने की उम्मीद

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा टूट गया। सुरंग के अंदर 40 मजूदर फंसे हुए हैं। पांचवे दिन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू के लिए दिल्ली से मशीन मंगाई गई थी। उन मशीनों से ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है।

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ड्रिलिंग का काम शुरू

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि हेवी मशीन से टनल खोलने का काम शुरू हो चुका है। एक घंटे में पांच मीटर तक मलबा हटाया जा चुका है। उम्मीद है अगले कुछ घंटों में काफी मलबा हटाया जा सकेगा।

केंद्र की कई टीमें के समन्वय से कार्य चल रहा है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को जल्द बाहर निकाला जाएगा। बता दें मौके पर मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार भी मौजूद हैं।

एडवांस मशीनों से किया जा रहा कार्य

आज उम्मीदों का दिन माना जा रहा है। राहत एवं बचाव मिशन के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि अमेरिका में बनी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन पुरानी मशीन से काफी एडवांस है। ये मशीन काफी तेजी से काम करेगी। बता दें राहत एवं बचाव ऑपरेशन में अब मिलिट्री ऑपरेशन की टीम भी शामिल हो गई है।

भारतीय सेना करेगी रेस्क्यू में मदद

इसके साथ ही वायुसेना, थल सेना भी बचाव अभियान में मदद कर रही है। वहीं नार्वे, फ़िनलैंड, थाईलैण्ड समेत कई देशों के इंजीनियर भी मौके पर मौजूद हैं। उम्मीद है की जल्द ही बचाव दल श्रमिकों तक पहुंचेगी।

बुधवार रात पहुंची आखिरी खेप सिलक्यारा

बता दें बुधवार को दिल्ली से सेना के विमान से मशीन मंगवाई थी। वायुसेना के दो हरक्यूलिस विमानों से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर मशीन के पार्ट्स की खेप पहुंची। देर रात तक मशीन के आखिरी पार्ट को सिलक्यारा पहुंचाया गया। जिसके बाद सुबह से मशीन के इंस्टालेशन व ट्रायल की तैयारियां की गई।

घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। सिलक्यारा पहुंचकर उन्होंने बचाव अभियान का जायजा लिया। वी.के. सिंह ने कहा कि ‘काम चल रहा है चीजे भेज दी गई हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। ‘

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें