Trending

‘हवाई जहाज भी दे देते…’, दूल्हे को मिले दहेज देख चकरा गया लोगों का सिर, आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज कल लोग दहेज को सामान्य मान चुके हैं। ये वीडियो भी दहेज से जुड़ी ही है। यहां शादी में दूल्हे को मिले दहेज को देख लोग दंग रह गए। जिसको देख यूजर्स कह रहे हैं कि बस हवाई जहाज की कमी रह गई। बाकी तो सभी दे ही दिया है। जमीन से लेकर बेडरुम तक से जुड़ा हर सामान दहेज में मिल गया।

दूल्हे को मिले दहेज देख चकरा गया लोगों का सिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में दहेज का सामान लाइन से सजा हुआ है। कार, बाइक और घर का सामान पहले दिखता है। जिसके बाद खेत जोतने की मशीनें, ट्रैक्टर ट्रॉली, सोलर सिस्टम, हवा भरने वाला मोटर पंप और पानी का बड़ा टैंक भी दहेज के सामानों में दिखा। यही नहीं दर्जनों बेड, गद्दे, पूरे बिस्तर सेट, झूला और घर का हर हर सामान वहां पर रखा हुआ है। कहीं-कहीं पर चांदी और सोने के जूलरी भी है। बड़े ही गर्व के साथ इस दहेज का वीडियो बनाया जा रहा है।

‘हवाई जहाज की कमी रह गई

वीडियो funtastichubb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुआ है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके है।वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे है। एक ने तंज कसते हुए लिखा कि शादी कम, शोरूम की ओपनिंग ज्यादा लग रही है।

इस वीडियो को बताया शर्मनाक

दूसरे ने कहा भाई ने तो पूरी जिंदगी का स्टॉक एक ही दिन में ले लिया। अन्य ने लिखा हैलीकॉप्टर रह गया वो भी दे ही देते। तो वहीं अन्य ने समाज में दहेज जैसी कड़वी सच्चाई पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कब तक लड़की के परिवार वालों को इस सामाजिक दबाब में कुचला जाएगा। इस वीडियो को कई यूजर्स ने शर्मनाक बताया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button