Big NewsDehradun News

दून में गर्मी ने तोड़ा 157 सालों का रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री पार, भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल

गर्मी में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। आसामन से सूरज आग उगल रहा है। अपने ठंडे और सुहावने मौसम के लिए देहरादून मशहूर है। लोग देश के कोने-कोने से गर्मियों में थोड़ा ठंडे मौसम के लिए दून घाटी का रूख करते हैं। लेकिन इस साल दून घाटी में तापमान अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दून में गर्मी ने 157 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसी के साथ दून घाटी का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है।

दून में गर्मी ने तोड़ा 157 सालों का रिकॉर्ड

गर्मी के कहर से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। देहरादून में दिन पर दिन गर्मी बढ़ रही है। सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 43.2 दर्ज किया गया। इस से पहले देहरादून में कभी तापमान इतना नहीं पहुंचा था। इसी के साथ दून में गर्मी ने 157 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि मौसम विभाग देहरादून में एक जनवरी 1867 से तापमान की गणना कर रहा है। इस पहले कभी भी दून घाटी का तापमान इतना नहीं पहुंचा था।

सबसे पहले गर्मी ने साल 1988 में तोड़ा था रिकॉर्ड

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून का तापमान एक जनवरी 1867 से दर्ज किया जा रहा है। इसके आधार पर बात की जाए तो दून घाटी मे सबसे पहले गर्मी ने साल 1988 में रिकॉर्ड तोड़ा था। 1988 में दून घाटी का तापमान 42.8 दर्ज किया गया था। इसके बाद 24 साल बाद 2012 में एक बार फिर गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा था।

अब तक का सबसे ज्यादा तापमान कल हुआ रिकॉर्ड

साल 2012 में दून का तापमान 43.1 रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद ठीक 12 साल बाद फिर कल यानी 31 मई 2024 गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को दून में 43.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि दून एयरपोर्ट पर 43.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें