Dehradunhighlight

दून पुलिस ने बरामद किए 15 लाख रुपए कीमत के 82 खोए मोबाइल

doon police

देहरादून पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने तकरीबन 15 लाख रुपए कीमत के 82 खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इन मोबाइल्स को उनके मालिकों को वापस कर दिया है।

हरीश रावत बोले, सौ – सौ करोड़ में खरीदे गए विधायक, जनता सब देख रही है

पुलिस को मोबाइल खोने की कई शिकायतें मिलती रहतीं हैं। इसी पर काम करते हुए साइबर सेल लगातार खोए हुए मोबाइल को तलाश करने में लगी रहती है। इन फोन को सर्विलांस के जरिए अलग अलग राज्यों से बरामद किया गया है। कुल 82 खोए हुए मोबाइल मिले हैं। ये सभी स्मार्ट फोन हैं। पुलिस ने इन मोबाइल्स को उनके मालिकों को सौंपा है। वहीं पुलिस ने कहा है कि सस्ते के चक्कर में बिना वैध दस्तावेजों के किसी से भी कोई मोबाइल न खरीदें।

https://youtu.be/vdZLMKROLYI

 

 

Back to top button