Dehradun NewsBig News

एक्शन में दून पुलिस : होटल और ढाबों में मारा छापा, गंदगी मिलने पर काटे चालान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद देहरादून पुलिस एक्शन में आ गई है. एसएसपी देहरादून ने सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों, फूड स्टालों और फूड वैनों पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने गंदगी मिलने पर 135 संचालकों के चालान काटे.

होटल और ढाबों में दून पुलिस की छापामारी

मसूरी में चाय में थूकने की घटना के बाद सीएम धामी ने बीते दिनों पहले खाद्य पदार्थ को दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे. सीएम धामी के निर्देश के बाद दून पुलिस एक्शन में आ गई है. बीते बुधवार को एसएसपी ने दून में स्थित होटल, ढाबों और फूड स्टालों में छापा मारा. इसके साथ ही वहां काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन किया. पुलिस ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण को देखते हुए प्रतिष्ठानों के किचन एरिया को चैक किया.

135 प्रतिष्ठानों में गंदगी मिलने पर काटे चालान

चैकिंग के दौरान होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए. ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया जा सके. बता दें पुलिस ने 1047 से अधिक प्रतिष्ठान चेक किया. इस दौरान 135 प्रतिष्ठानों में गंदगी मिली. उक्त के पुलिस ने चालान काटे हैं. इसके साथ ही 127 व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर थाने लाकर सत्यापन करवाया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें