Dehradun NewsHighlight

राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में संवारने जा रहा है दून, डीएम सोनिका ने दिए निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात से नो नवंबर तक उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। दून की सड़कों के साथ ही शहर को भी संवारा जाएगा। डीएम सोनिका ने समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं।

राष्ट्रपति के स्वागत में संवारने जा रहा है देहरादून

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के आवागमन रूट एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को गड्ढामुक्त सड़क करने और विद्युत विभाग को झूलते तारों को ठीक करने के लिए कहा है।

डीएम सोनिका ने दिए निर्देश

इसके अलावा उन्होंने वन विभाग को रूट पर गिरासू पेड़ों को काटने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पुलिस विभाग को भी आवागमन रूट के साथ ही राज्य स्थापना दिवस के लिए बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरा करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर निगम को सफाई व्यवस्था पूर्ण तरीके से बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सात नवंबर को राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेगी।
  • रात्रि विश्राम राष्ट्रपति देहरादून में करेंगी।
  • राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी।
  • नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी।
  • इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें