Big NewsDehradun

Doon Hospital में जल्द होगी 200 कर्मचारियों की भर्ती, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Doon Hospital Dehradun का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इसी बीच मैनपावर की कमी को दूर करने का फैसला लिया गया है। जल्द ही दून अस्पताल में 200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

Doon Hospital में दूर होगी मैनपावर की कमी

प्रदेश में सरकारी अस्पलात डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारियों की कमी से भी जूझ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की हालत की तस्वीरें आए दिन सामने आते रहती हैं। आलम ये है कि प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल भी कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। लेकिन अब Doon Hospital में मैनपावर की कमी को दूर करने का फैसला लिया गया है।

जल्द होगी दून अस्पताल में 200 कर्मचारियों की भर्ती

Doon medical college में जल्द ही मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए 200 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से दून अस्पताल जल्द ही आउटसोर्सिंग माध्यम से 200 कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ धनंजय धनंजय ढोंडियाल ने बताया कि कर्मचारियों की भर्ती किए जाने को लेकर शासन को परमिशन भेजी गई है।

इसमें करीब 100 वार्डबॉय, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों की दून अस्पताल में तैनाती के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button