Dehradun NewsHighlight

DM का नगर निगम में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने देहरादून नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दफ्तर की व्यवस्थाओं के साथ ही दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के नई निर्देश दिए हैं।

DM के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर निगम पहुंची डीएम सोनिका सिंह ने दफ्तर की व्यवस्थाओं के साथ ही कई दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 13 कर्मियों के खिलाफ एक दिन के सीएल में कटौती के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया।

फील्ड में गए कर्मचारियों की देखी उपस्थिति

डीएम सोनिका सिंह ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय, सेक्शन और रिकार्ड रूम में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक सेक्शन में मौजूद रजिस्टर को चेक किया और रजिस्टर से कर्मचारियों के नाम बोलते हुए उपस्थिति जांची। इसके साथ ही फील्ड में गए कर्मचारियों की वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड में उपस्थिति देखी।

अधूरे कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने देहरादून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्लानिंग के तहत काम करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें