Diwali 2024: दिवाली पार्टी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस! इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

दीपावली (Diwali 2024) को आने में बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में घर की सजावट के साथ-साथ ग्लैमरस दिखना भी जरूरी है। लेकिन हर साल दिवाली पर नया लुक कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस साल सीक्वेंस साड़ी काफी ट्रेंड में चल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली साड़ी पहनने का मन बना रही है तो आप इन बॉलीवुल एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस से दिवाली के लिए लें इंस्पिरेशन
हर कोई त्यौहार में खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में अगर रोशनी का त्यौहार दीपावली हो, तो ग्लैमरस दिखना तो बनता है। आप भी अगर कंफ्यूज है कि दीपावली की पार्टी में क्या पहने तो हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सीक्वेंस साड़ीज के ऑप्शन लाए हैं। इन से आप इंस्पिरेशन लेकर ग्लैमरस दिख सकती हैं।

दिपावली पर आप जाह्नवी कपूर की तरह सीक्वेंस साड़ी पहन सकती है। अगर आप ग्लैमरस दिखना चाहती है तो अभिनेत्री की मल्टी शेड वाली प्लीट्स सटाइल साड़ी आपके लिए एक दम परफेक्ट च्वॉइस है।

कियारा आडवाणी से भी आप दिवाली के लिए इंस्पिरेशन ले सकते है। कियारा की गोल्डन कलर की इस साड़ी को पहनकर हर कोई आपको देखता ही रह जाएगा।
ये भी पढ़े:-31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दीपावली? जानें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा पर्व?

कृति सेनन की येलो सीक्वेंस साड़ी भी आपके लिए इस दिवाली अच्छी च्वॉइस हो सकती है। कृति ने येलो सिंपल साड़ी को हैवी एमबेलिश्ड ब्लाउज के साथ कैरी किया है। कृति सेनन की इस साड़ी को पहन कर दीपावली पार्टी में आप रोशनी की तरह चमक उठेंगी।

फातिमा सना शेख की पिंक कलर की साड़ी भी दिवाली के लिए बेहतरीन च्वॉइस है। अभिनेत्री ने डीप नेक ब्लाउस के साथ इसे प्येर किया है। इसे पहन कर हर किसी की निगाहें आप पर ही टिकी रहेंगी।

आलिया भट्ट की सिलवर साड़ी भी दिवाली पार्टी के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। शोल्डर लेस ब्लाउज के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकते है।

तमन्ना भाटिया की ब्लैक सीक्वेन साड़ी भी आप दिवाली पर ट्रॉई कर सकते है।