EntertainmentHighlight

Diwali 2024 Bollywood Films: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखती हैं दिवाली की चमक, आज भी कई लोगों की है पहली पसंद

दीपावली (Diwali 2024 ) का त्यौहार बेहद ही खास होता है। देशभर में लोग धूम-धाम से इस त्यौहार को मनाते है। त्यौहारों और फिल्मों का काफी पुराना नाता रहा है। कई ऐसी फिल्में है जिसमें दिपावली का पर्व मनाते हुए दिखाया गया है।

ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ दिवाली थोड़ा फिल्मी मनाना चाहते हो। तो बॉलीवुड की कई फिल्में (Diwali 2024 Bollywood Films) है जो आप अपने परिवार के साथ देख सकते है। इन फिल्मों को देखकर आप इनसे आईडिआज भी ले सकते हो। ये फिल्में दिवाली की चमक को बखूबी दिखाती है। इसमें आप हीरो-हीरोइन के कपड़े, घर की सजावट आदि के नजारे देख सकते है।

इस दिवाली अपने परिवार के साथ देखे ये फिल्में( Diwali 2024 Bollywood Films)

कभी खुशी, कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी, कभी गम आज भी लोगों के दिल में बसी है। इस फिल्म में एक सीन है जब जया बच्चन पूजा की थाली हाथ में लेकर दरवाजे पर अपने बेटे शाहरूख खान का इंतजार करती है। तो वहीं दूसरी ओर शाहरूख खान हेलीकॉप्टर से उतरकर घर की तरफ भागते है। ये सीन दिवाली का है। ऐसे में इस फिल्म को देखकर आप घर की डेकोरेशन और फिल्म की स्टारकास्ट जैसे करीना कपूर, काजोल, जया बच्चन आदि को देखकर कपड़ो का इंसपिरेशन ले सकते है।

हम आपके हैं कौन (Hum Apke Hain Kaun)

90 के दशक की ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। हम आपके हैं कौन का ऑइकोनिक सीन जिसमें रेणुका शहाने सीढ़ियों से गिर जाती है, वो दीपावली मनाते हुए के दौरान का ही है। इस फिल्म से भी आप घर की डेकोरेशन का आईडिया ले सकते हो।

मोहब्बतें (Mohabbatein)

साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिवाली का पर दीयों से सीन को सजाया गया है। साथ ही पैरों में बंधन गाना भी बजता है। ऐसे में दीयों से घर को आप कैसे रोशन कर सकते हो, उसका आईडिया आप इससे ले सकते हो।

वास्तव: द रियलिटी (Vaastav: The Reality)

अगर आपको मुंबई के चॉल में दिवाली देखनी है कि कैसे बनती है, तो आप फिल्म वास्तव को देख सकते है। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में वो अपना फेवरेट डायलॉग 50 तोला भी बोलते हुए नजर आते है। इस फिल्म में दिवाली का त्यौहार ढंग से दिखाया गया है।

स्वदेस (Swades)

इस फिल्म में दिवाली का सीन दिखाया गया है। जब शाहरूख खान गावंवालों को तोहफे में बिजली देते है। इस गिफ्ट से पूरा गांव खुश हो जाता है।

ये भी पढ़े:-दिवाली पार्टी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस! इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें