HighlightHaridwar News

कावड़ मेले के चलते हरिद्वार में लागू हुआ डायवर्जन प्लान, पढ़ लें खबर वरना हो जाएंगे परेशान

कांवड़ मेले की शुरूआत के साथ ही हरिद्वार में डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। रात 12 बजे से तीन बजे तक ही हाईवे पर भारी वाहन चल सकेंगे। इसके साथ ही चंडी चौक से वाल्मीकि चौक व शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। इसके साथ ही हरकी पैड़ी और भीमगोडा बैरीयर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा

कावड़ मेले के चलते हरिद्वार में लागू हुआ डायवर्जन प्लान

  • दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी वाहन दिल्ली – रामपुर तिराहा – देवबन्द – गागलहेडी – छुटमलपुर- बिहारीगढ़ देहरादून तथा ऋषिकेश से जायेंगे (वापसी इसी मार्ग से)
  • नारसन में प्रवेश किए हुए वाहन दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश जाने वाले सभी वाहन नारसन बिझौली एनएच 344 भगवानपुर मण्डावर छुटमलपुर बिहारीगढ देहरादून तथा ऋषिकेश से आवाजाही करेंगे.
  • हरियाणा सहारनपुर से देहरादून, ऋषिकेश तथा पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन छुटमलपुर- बिहारी गढ – देहरादून/ऋषिकेश से आवाजाही करेंगे (वापसी इसी मार्ग से)
  • पंजाब, हरियाणा से नजीबाबाद, कोटद्वार और कुमाऊं क्षेत्र में जाने वाले वाहन दिल्ली- मेरठ- मु०नगर बाईपास- बिलासपुर तिराहा – बिजनौर नजीबाबाद, कोटद्वार से आवाजाही करेंगे. (वापसी इसी मार्ग से)
  • नारसन में प्रवेश किये दिल्ली से नजीबाबाद, कोटद्वार जाने वाले वाहन नारसन – नगला इमरती – मैटाडोर तिराहा लक्सर बालावाली नजीबाबाद बिजनौर, कोटद्वार से आवाजाही करेंगे
  • हरियाणा, सहारनपुर से नजीबाबाद, कोटद्वार जाने वाले वाहन छुटमलपुर मण्डावर भगवानपुर सालियर – बिझौली एन344 नगला इमरती मैटाडोर तिराहा लक्सर बालावाली नजीबाबाद-बिजनौर/कोटद्वार। (वापसी इसी मार्ग से)
  • ऋषिकेश, देहरादून से नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहन ऋषिकेश नटराज चैक – गौरा देवी चैक पुराना रेलवे स्टेशन कोयल घाटी एम्स तिराहा बैराज चीला मार्ग चण्डी चैकी-4.2 तिरछा पुल – श्यामपुर – नजीबाबाद से आवाजाही करेंगे
  • बद्रीनाथ, केदारनाथ से नजीबाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन श्रीनगर पौडी कोटद्वार – नजीबाबाद – बिजनौर- बिलासपुर तिराहा मु-नगर बाईपास दिल्ली से आवाजाही करेंगे
  • दिल्ली-मेरठ-मुज्जफरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन मुज्जफरनगर – मंगलौर – नगला इमरती – लण्डौरा -लक्सर – सुल्तानपुर – फेरुपुर जगजीतपुर एसएम तिराहा शनि चैक मातृसदन- शमशान घाट पुल – बैरागी पार्किंग से आवाजाही करेंगे
  • यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन एनएच 344 भगवानपुर सालियर हाईवे- बिझौली -नगला इमरती – लण्डौरा-लक्सर सुल्तानपुर फेरुपुर- जगजीतपुर – एसएम तिराहा – शनि चैक – मातृसदन शमशान घाट पुल बैरागी पाकिंग से आवाजाही करेंगे
  • नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन चिडियापुर श्यामपुर 4.2 तिरछा पुल-गौरीशंकर / नीलधारा पार्किंग से आवाजाही करेंगे
  • देहरादून से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग – देहरादून-भानियावाला फ्लाई ओवर- नेपाली तिराहा रायवाला सप्तऋषि लालजीवाला पार्किंग से आवाजाही करेंगे
  • ऋषिकेश, पर्वतीय क्षेत्रों से हरिद्वार आने वालों का रूट और पार्किंग ऋषिकेश नटराज चौक- गौरा देवी चौक- पुराना रेलवे स्टेशन कोयल घाटी एम्स बैराज चीला मार्ग हनुमान मन्दिर तिराहा – नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग।
  • रूडकी की ओर से आने वाले वाहनों का रूट एवं पार्किंग रूडकी बौंगला बाईपास ख्याति ढाबा-हरिलोक – गुरुकुल कांगडी सर्विस लेन-सिंहद्वार देशरक्षक-बूढीमाता तिराहा श्रीयंत्र पुल शमशानघाट पुल बैरागी पार्किंग

पैदल कांवड़ियों के लिए ये रहेगा यातायात प्लान

  • मेरठ मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले पैदल कांवड़ यात्री हर की पैड़ी से गंगाजल लेने के बाद रोडीबेलवाला रैम्प से केशव आश्रम तिराहा से ओमपुल के सामने रेगुलेटर के ऊपर से होते हुए शंकराचार्य चैक से नहर पटरी से सिंहद्वार चैक से आर्य नगर चौक से ज्वालापुर, लालपुल पार कर जटवाड़ा पुल से नहर पटरी होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को प्रस्थान करेगें.
  • नजीबाबाद/मुरादाबाद की ओर जाने वाले पैदल कांवड यात्री हर की पैड़ी से सीसीआर चैक से बायीं ओर होते हुए दीनदयाल पाकिंग अण्डर पास होते हुए आस्था पथ से आनन्द वन समाधी पार्किंग से चौकी की ओर जायेंगे.
  • रोडबलेवाला के सामने से सर्विस रोड होते हुए चण्डी चौक से 4.2 तिरछा पुल से पहले नहर पटरी मार्ग से रसियाबढ होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
  • देहरादून/ऋषिकेश की ओर जाने वाले पैदल कांवड यात्री हर की पैड़ी से भीमगौडा बैरियर से खडखडी चौकी होते हुए सूखीनदी बैरियर से दुधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें