Dehradun NewsHighlight

जमीन के विवाद को लेकर युवकों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने सिखाया सबक

देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में जमीन को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया. युवकों ने डराने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया. पुलिस ने फायर झोंकने वाले पांच युवकों को गिरसत में ले लिया है.

जमीन को लेकर विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को करीब पांच बजे जौलीग्रांट क्षेत्र में पुस्तैनी जमीन के हक को लेकर हवाई फायरिंग कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया. पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में बैठे पांच युवकों को रायवाला क्षेत्र के नेपाली तिराहे से हिरासत में लिया है. उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है.

हवाई फायरिंग करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ डोईवाला थाने में केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान नवीन कुमार (24) निवासी हरिद्वार, पंजाब कुमार (19) निवासी हरिद्वार, सरवन कुमार (24) निवासी, प्रदुमन कुमार (28) निवासी हरिद्वार, सिद्धान्शु कुमार (21) निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने डराने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें