UttarakhandDehradun News

देहरादून के मेयर गामा की आय से अधिक संपत्ति का मामला, विजिलेंस टीम ने जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट

देहरादून के मेयर ओर जाखन के पार्षद पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले में विजिलेंस टीम ने जांच के बाद विजिलेंस कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है।

विजिलेंस टीम ने जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट

बता दें अधिवक्ता विकेश नेगी निवासी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट के खिलाफ न्यायलय के समक्ष प्रार्थनापत्र दायर किए था। प्रार्थनापत्र में उन्होंने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

इसके बाद कोर्ट ने विजिलेंस की टीम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि आठ जून को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान ने अदालत को पत्र लिखा है कि अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर निरीक्षक की ओर से जानकारी हासिल कर मुख्यालय भेज दी गई है।

ये था पूरा मामला

अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने आरटीआई के तहत मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट की संपत्ति के बारे में सूचना मांगी थी। जिसके बाद आरोप लगाए गए थे कि कुछ ही सालों में मेयर गामा की संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें