HighlightJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ के विस्थापित परिवारों ने निकाला मसाल जुलूस, सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

joshimath pardashan

जोशीमठ में पुनर्वास सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भू-धंसाव प्रभावितों में कल उभाल देखने को मिला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया।

सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

जोशीमठ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को शाम छह बजे मसाल जुलूस का आह्वान किया। संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। इस कारण प्रभावित परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर है।

प्रदर्शनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रभावित परिवार सरकार द्वारा हो रही अनदेखी से नाराज है। पीड़ितों का कहना है की एक माह से अधिक हो गया है लेकिन सरकार की और से पुनर्वास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों की मांग

  • आपदा प्रभावितों का जल्द हो विस्थापन व पुनर्वास।
  • सभी वर्गों को उनके व्यवसाय के हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाए।
  • प्रभावितों के नुकसान की उचित भरपाई की जाए।
  • भू-धंसाव के बाद हुई तबाही के कारणों की उचित पड़ताल व समाधान किया जाए।
  • क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का निर्माण बंद किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें