Dehradun NewsHighlight

मदन कौशिक ने की CM से मुलाकात, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को लेकर की चर्चा

भाजपा के हरिद्वार देहात सीट से विधायक मदन कौशिक ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बीच हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की.

मदन कौशिक ने की सीएम धामी से मुलाकात

भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की. इस मौके पर विधायक ने सीएम धामी से हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की. सीएम ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा.

बिना ध्वस्तीकरण के किया जाएगा सौंदर्यीकरण कार्य : CM

सीएम धामी ने कहा अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं इसमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा. सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्त किए किया जाएगा. पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा. सीएम ने कहा गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा और शहर में ट्रैफ़िक का आवागमन भी सुचारू हो सकेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें