साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए है। निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अल्लू ने तीन सुइरहित फिल्में की है। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे है।
दोनों की जोड़ी ने दी सुपरहिट फिल्में
दोनों की जोड़ी 2012 में आई जुलायी में देखी गई थी। 2015 में आई सन ऑफ सत्यमूर्ति और 2020 में अला वैकुंठपुरमलो में भी दोनों ने साथ काम किया था। अब दोनों एक बार फिर चौथी बार साथ आ रहे है। ये फिल्म अल्लू की 22वीं फिल्म होगी। फैंस उनकी इस फिल्म को ‘AA22’ बोल रहे है।
अभिनेता ने दी जानकारी
आज यानी तीन जुलाई को प्रोडक्शन बैनर हारिका और हसीन क्रिएशन्स ने एक ऑफिसियल अनाउंसमेंट की। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अन्नोउंस किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा एक बार फिर ये डायनेमिक जोड़ी फिर साथ आ रही है।’ चौथी बार! निर्देशक त्रिविक्रम गारू और स्टार अल्लू अर्जुन प्रोडक्शन 8 के लिए साथ आ रहे है।
अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम श्रीनिवास आएंगे साथ
वीडियो में ये ऐलान किया गया की फिल्म निर्माता त्रिविक्रम और अल्लू अर्जुन फिर एक साथ आ रहे है। फिल्म में मौजूद बाकी कलाकारों के बारे में वीडियो में नहीं बताया गया। इस वीडियो में निर्माता को एंटरटेनमेंट के मास्टर ऑफ क्राफ्ट खा गया है। तो वहीं अल्लू अर्जुन को करिश्मा आइकन स्टार बताय गया है।
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
देशभर में अल्लू अर्जुन के चाहने वाले मौजूद है। ऐसे में मेकर्स फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे है। फिल्म को देश में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
अल्लू अर्जुन का ये त्रिविक्रम के साथ चौथा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म से पहले अल्लू पुष्पा: द रूल में नज़र आएंगे। ये फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। 2021 में आई पुष्पा साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी थी। मोस्ट अवेटेड सीक्वल पुष्पा: द रूल का बजट 350 करोड़ के आस पास है।
अगले साल रिलीज़ होगी पुष्पा 2
इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनुंजय, सुनील, राव रमेश आदि एहम भूमिका में है। फिल्म में गाना देवी श्री प्रसाद द्वारा दिया गया है।