Entertainment

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर से डायमंड ज्वेलरी हुई गायब, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी की सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में चोरी हो गई। अर्पिता के मुंबई वाले घर से उनकी डायमंड ज्वेलरी गायब हो गई। डायमंड के इयरिंग्स  चोरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

डायमंड के इयरिंग्स हुए चोरी

दरअसल घर में चोरी होने के बाद अर्पिता ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। शिकायत में उन्होंने लिखवाया की चोरी हुए  इयरिंग्स की कीमत करीब पांच लाख रूपए है। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस में केस की जांच शुरू कर दी। देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया।

नौकर ने की थी चोरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता के घर से डायमंड इयरिंग्स चुराने वाला चोर और कोई नहीं उनका नौकर ही था। नौकर का नाम संदीप हेगड़े है। संदीप मुंबई के विले पार्ले इलाके में रहता है।

बता दें की अर्पिता सलमान के पिता सलीम खान की गोद ली हुई बहन है। सलमान की अर्पिता सगी बहन नहीं है। लेकिन परिवार वाले उन्हें पलकों पर रखते है। अर्पिता खान ने  एक्टर आयुष शर्मा से शादी की थी। जिसके बाद उनके एक बेटा और एक बेटी है। अर्पिता के पति आयुष की आखरी फिल्म अंतिम’ थी। फिल्म में दर्शकों को अभिनेता की एक्टिंग काफी पसंद आई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें