Big NewsUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर धीरेन्द्र शास्त्री का हुआ भव्य स्वागत, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आज सुबह ही उत्तराखंड पहुंचे। जिसके बाद वो भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। बद्रीनाथ पहुंचते ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का मंदिर समिति ने जोरदार स्वागत किया।

बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेन्द्र शास्त्री रविवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे थे। जिसके बाद वो बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए थे। बद्रीनाथ पहुंचते ही उनका वहां पर मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया।

Badrinath

8:45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे धीरेन्द्र शास्त्री

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री चार्टर विमान से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। रविवार चार जून को सुबह करीब 8:45 मिनट पर धीरेन्द्र शास्त्री उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था लेकिन फिर भी उनके आने की खबर के बाद उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी।

Badrinath

कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ के लिए हुए थे रवाना

विशेष चार्टड प्लेन से सुबह देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वो कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच ही धीरेन्द्र शास्त्री बद्रीनाथ धाम भी पहुंचे। इस से पहले भी बागेश्वर धाम बाबा 27 जनवरी को भी उत्तराखंड पहुंचे थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें