Entertainment

धनुष ने नयनतारा को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कंटेंट ना हटाने पर 10 करोड़ का जुर्माना

साउथ की अदाकारा नयनतारा ( Nayanthara) आज कल खबरों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपनी डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेरीटेल (Nayanthara Beyond The Fairytale) की वजह से सुर्खियों में है। उनकी ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जिसको लेकर अभिनेता धनुष (Dhanush) और नयनताया के बीच विवाद चल रहा है।

दरअसल धनुष ने इस डॉक्यूमेंट्री में उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म नानुम राउडी धान की क्लिप को इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स पर 10 करोड़ा का कॉपीराइट केस दर्ज किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नयनतारा ने इस विवाद को लेकर अभिनेता को एक ओपनलेटर लिखा। अब इस पर एक्टर धनुष की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

धनुष ने नयनतारा को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

नयनतारा के ओपनलेटर के बाद धनुष ने भी अभिनेत्री और नेटफ्लिक्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। अभिनेता के वकील ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें अभिनेत्री और नेटफ्लिक्स के खिलाफ लीगल एक्शन की बात कही गई है। साथ ही अभिनेता द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर फिल्म से वो फुटेज नहीं हटाई गई तो 10 करोड़ का जुर्माना भरना होगा।

https://twitter.com/Dhanush_Trends/status/1858006815075873215

नयनतारा और धनुष के बीच क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि नयनतारा की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में तीन सेकंड की एक BTS क्लिप है। जो कि फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ की है जिसको धनुष ने प्रोड्यूस किया था। इसी क्लिप के लिए धनुष ने अभिनेत्री और डॉक्यूमेंट्री के मेकर्स पर कॉपीराइट का केस ठोका है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें