Dehradunhighlight

मानसून सत्र : धनौल्टी विधायक बने हटाए गए उपनल कर्मचारियों की आवाज, बहाल करने की मांग

cm pushkar singh dhami

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सदन में उपनल कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। विधायक ने नियम 58 के तहत सदन में समान कार्य समान वेतन का मुद्दा उठाया। उपनल कर्मचारियों को नियमितिकरण करने की आवाज उठायी. निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने उपनल से हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की।

धनौल्टी से विधाय प्रीतम सिंह ने उपनल कर्मचारियों की मांग को सरकार द्वारा जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही उपनल कर्मचारियों को जल्द नियमितिकरण करने की भी मांग की। वहीं विधायक के सवाल का सैनिक कल्याण मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान वेतन जारी करने के आदेश उपनल कर्मचारियों को देने के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। कहा कि उपनल कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए कैबिनेट ने उप समिति का गठन किया है और उपसमिति की रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। जल्द ही उपनल कर्मचारियों की मांगों पर फैसला लिया जाएगा।

Back to top button