Big NewsDehradun News

हरदा के दिल पर धामी का जादू, फिर की खुले आम तारीफ

HARISH RAWAT

हरीश रावत ने एक बार फिर से अपने राजनीतिज्ञ विपक्षी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलेआम तारीफ कर सबको हैरान कर दिया है।

हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भविष्य के उनके प्रतिद्वंद्वियों को सावधान हो जाना चाहिए।

दरअसल पुष्कर सिंह धामी की तारीफों के पुल हरीश रावत ने तब बांधे जब सीएम ने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया और उनकी बातें सुनी।

कांग्रेस का ये प्रतिनिधि मंडल जोशीमठ का दौरा करके आया था। इस डेलिगेशन ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट में डेलिगेशन ने सरकार की ओर से की दी जा रही राहत को भी कम आंका था।

सीएम धामी ने न सिर्फ इस डेलिगेशन को सुना और उनकी बातें पर अमल का आश्वासन भी दिया।

हरीश रावत ने इसी बात पर सीएम धामी की तारीफ की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा है कि कांग्रेस के लोग जब सीएम से मिले तो उसमें कई सुझाव, आलोचनात्मक और तीक्ष्ण सवाल भी थे। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें