UttarakhandHighlight

धामी सरकार की परिवहन निगम को सौगात, महंगाई भत्ता बढ़ाया, आदेश जारी

उत्तराखड की धामी सरकार ने परिवहन निगम को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। शासन की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार की परिवहन निगम को सौगात

होली का त्यौहार पास है। ऐसे में सरकार ने परिवहन निगम को सौगात दी है। सरकार की ओर से परिवहन निगम का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। बता दें यह भत्ता एक जुलाई 2023 से परिवहन निगम को दिया जाएगा, जिसका 29 फरवरी तक एरियर भी दिया जाएगा। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी जारी किया गया है।

चार प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

जारी किए आदेश के मुताबिक 35वीं बैठक में निदेशक मंडल ने ये निर्णय लिया था। एक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। एक मार्च से महंगाई भत्ते की दर 46 प्रतिशत मानी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें