UttarakhandHighlight

12 को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है मुहर

12 सितंबर को धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है।

12 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 सितंबर को होगी। मंत्रिमण्डल बैठक 12 सितंबर को एक बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

यूसीसी पर हो सकती है चर्चा

बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। जैसे कि काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड का यूसीसी ही देश का यूसीसी भी हो सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद कुछ हद तक ये तस्वीर साफ हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें