Uttarkashi NewsBig News

सिलक्यारा पहुंची DG हेल्थ, सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के इलाज के लिए जांची व्यवस्था

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले नौ दिनों से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का दसवां दिन है। श्रमिकों को सुरंग से निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। वहीं मंगलवार को डीजी हेल्थ ने सिल्क्यारा टनल का निरीक्षण किया।

सिलक्यारा पहुंची DG हेल्थ

स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने सिलक्यारा टनल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अपनी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया।

बाहर आने के बाद भेजा जाएगा अस्पताल

विनीता शाह ने बताया कि वो जिला अस्पताल में टनल मे फंसे मजदूरों को बाहर आने के बाद अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची है। शाह ने कहा कि टनल से मजदूरों के बाहर आने के बाद उन्हें स्वास्थ्य परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

श्रमिकों से बात कर भिजवाई दवा

मौके पर मौजूद डॉक्टर प्रेम पोखरियाल ने बताया कि उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों से बातचीत करने के बाद उन्हें पाइप लाइन के जरिए कैल्सियम और मिनिरल्स की दवाईयां भेजी हैं। मजदूरों ने उन्हें ये भी बताया की वो सभी सुरक्षित हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें