Big NewsTehri News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, दि. बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा देवप्रयाग में बन रहे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का नाम

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखंड विधानसभा के क्षेत्र में देवप्रयाग केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ.

देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने सदन में विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए देवप्रयाग में बन रहे संस्कृत विश्वविद्यालय का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाने की मांग की थी जिसे संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने नहीं पूरा करते हुए सदन ने जनरल बिपिन रावत के नाम पर देवप्रयाग में बन रहे देश के 13 वें केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाने का अनुमोदन पास किया।

देश का 13 वां केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में बन रहा है। जिसका नाम देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी की मांग पर जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें