कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी हैं।
कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। वह दो बार दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक भी चुने जा चुके हैं। साल 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव मे देवेंद्र यादव कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। देवेंद्र यादव वर्किंग कमेटी के भी परमानेंट सदस्य हैं। 2015 के चुनाव में वह बादली विधानसभी सीट से दूसरे नंबर पर थे जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थे जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थे।
लवली को पार्टी से निकालने की मांग तेज
वहीं अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद उन्हें पार्टी से निकालने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अरविंदर सिंह लवली ने जो काम किया है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरीके से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश खुमानी ने भाजपा से सांठगांठ करके भाजपा को वॉकओवर दिया, उसी तरीके से भाजपा से मिलीभगत करके लवली ने ये काम किया है।