Dehradun NewsHighlightUttarakhand

सोशल मीडिया पर छाई देवभूमि की दिव्या नेगी, धाकड़ अंदाज और पहाड़ी परिधान में आई नजर

पहाड़ी परिधान और धाकड़ अंदाज में उत्तराखंड की 23 वर्षीय दिव्या नेगी का नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में दिया गया भाषण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने भाषण में दिव्या ने भारत की वसुधैव कुटुंबकम परंपरा को विशेष रूप से रेखांकित किया है। इसके अलावा दिव्या का कार्यक्रम में उनका पारंपरिक पहाड़ी परिधान भी आकर्षण का केंद्र रहा

जानें कौन है दिव्या नेगी

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या के अलावा देश के 28 अन्य प्रदेशों से भी वक्ता शामिल हुए थे। बता दे मूल रूप से टिहरी जिले के थौलधार ब्लाक के सोनार गांव निवासी दिव्या नेगी ने आठवीं तक की पढ़ाई गांव से और आगे की पढ़ाई एसजीआरआर पीजी कालेज देहरादून से की है। इसके बाद दिव्या का चयन गांधी फेलोशिप के लिए हो गया। इसके तहत वर्तमान में वो रुद्रपुर में नीति आयोग के तहत होने वाले विकास कार्यों पर काम कर रही हैं। दिव्या के पिता जगत सिंह नेगी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं और मां सुशीला नेगी हाउस वाइफ हैं।

नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में प्रदेश के प्रतिनिधित्व का मौका हासिल करने के लिए उन्होंने पहले ब्लाक, जिला और फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हर साल आयोजित होने वाले नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में इस बार का थीम ‘विश्व के लिए भारत’ रखा गया था।

पहाड़ी अंदाज में आई नजर

भाषण के दौरान दिव्या ने पहाड़ी परिधान का चयन किया था। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी तरीके से साड़ी बांध सर में स्कार्फ बांधा हुआ था इस दौरान वो गले में गुलाबन्द पहने नजर आई ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें