Big NewsUttarakhand

जरूरत से ज्यादा है उपनल कर्मियों की तैनाती, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान

उपनल कर्मचारियों को हटाने के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विभागों में जरूरत से ज्यादा उपनल कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

जरूरत से ज्यादा तैनात हैं उपनल कर्मी – गणेश जोशी

बीते दिनों खबर सामने आई थी कि प्रदेश सात हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों को हटाने की सरकार ने तैयारी कर ली है। जबकि कुछ का वेतन भी रोक दिया गया है। इसी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कुछ विभागों में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि विभागों में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जहां 150 की जरूरत थी वहां पर 250 की तैनाती की गई है। इसलिए इस पर वित्त ने रोक लगा दी है।

इन्हें कैसे समायोजित किया जाए इसलिए कर रहे अध्ययन

कैबिनेट मेत्री ने कहा कि उपनल कर्मचारी विभागों में काम कर रहे हैं। इसलिए इस मामले में मख्यमंत्री से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि हम अध्ययन कर रहे हैं कि कैसे इन्हें समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे।

सात हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हटाने की तैयारी

उत्तराखंड के सात हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारी हैं। जिनमें से सात हजार से ज्यादा को हटाए जाने की तैयारी की जा रही है। जबकि कुछ कर्मचारियों की सैलरी रोक दी गई है। वन विभाग में तैनात 250 कर्मचारियों की सैैलरी आदेश जारी होने के बाद रोक दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button