HighlightUttarakhand

सात IAS और छह PCS समेत 14 अफसरों के बदले विभाग, पढ़े किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शासन ने कल देर शाम सात आईएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया तो प्रबंध निदेशक जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज से उन्हें मुक्त कर दिया।

बंसीधर तिवारी बने एमडीडीए के उपाध्यक्ष

बंशीधर तिवारी के बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आईएएस बीके संत को आयुक्त खाद्य विभाग भी दिया गया है जबकि आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज का भी प्रभार दिया है। वहीं
देहरादून की डीएम से उपाध्यक्ष एमडीडीए की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

आईएएस संजय कुमार को भेजा हल्द्वानी

आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पद पर हल्द्वानी भेजा गया है। देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट नंद कुमार को मसूरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पीसीएस अफसर आशीष भटगांई को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंत नगर कृषि विवि, ऊधमसिंह नगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें रुद्रपुर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर काबिज निधि यादव को समाज कल्याण विभाग की निदेशक बना दिया गया है। पद से मुक्त हुए बीएल फिरमाल को पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग उधम सिंह नगर मुख्य व कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गिरी बने जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक

विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के पद से मुक्त कर जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का दायित्व हटा दिया गया है। उनके बाकी प्रभार यथावत बने रहेंगे। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया सचिव रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मुक्त हो गए हैं। सचिव रेरा की जिम्मेदारी सुंदर लाल सेमवाल को दी गई है। सेमवाल अभी तक बाध्य प्रतीक्षा में थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें