UttarakhandBig NewsDehradun News

डेंगू ने बढ़ाई चिंता, ग्राउंड जीरो पर उतरे स्वास्थ्य सचिव, लोगों से लिया फीडबैक

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बीच स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ग्राउंड जीरो पर उतरे और लोगों से फीडबैक लिया।

ग्राउंड जीरो पर उतरकर लोगों से लिया फीडबैक

गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर लोगों से फीडबैक लिया। स्वास्थ्य सचिव ने गली मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत की और डेंगू को लेकर होने वाली फॉगिंग और बीमारी के दौरान अस्पतालों में मिल रहे हैं उपचार पर जानकारी ली।

अधिकारियों को दिए गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नालियों की सफाई और घरों में पानी जमा न हो इसके लिए आमजन को जागरूक किया जाए। वहीं डेंगू की रोकथाम को लेकर गाइडलाइन जारी हो गई है। सचिव ने अधिकारियों को गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें