UttarakhandDehradun NewsHighlight

डेंगू ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में व्यवस्था जांचने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, मरीजों का जाना हाल

प्रदेश में डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। इस बीच स्वास्थ्य सचिव रविवार को अस्पतालों की व्यवस्था जांचने के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर डेंगू से पीड़ित मरीजों का हाल जाना।

व्यवस्था जांचने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों का हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बता दें उत्तराखंड में डेंगू ने चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में हर दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें से तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जबकि कई मरीज राज्य के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

बढ़ते डेंगू के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब में अव्यवस्था पाई। जिस पर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने स्टाफ को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर सीएमएस से भी बातचीत की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें