UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस क्षेत्र से सामने आए सबसे अधिक मामले

देहरादून में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में फिलहाल डेंगू के 19 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला के रहने वाले हैं।

इस क्षेत्र से सामने आए सबसे अधिक मामले

राहत की बात ये है कि रविवार को जिले में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला। अभी तक 4291 मरीजों की एलाइजा जांच हो चुकी है। इसमें से 76 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जबकि 57 मरीज ठीक हो चुके हैं और 19 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल अजबपुर कला में 12 सक्रिय मरीज हैं

इन क्षेत्रों में किया हाई अलर्ट जारी

इसके अलावा धर्मपुर में आठ मरीज, जीएमएस रोड में छह, रेसकोर्स में पांच, सिंघल मंडी में पांच और देहराखास में अभी तक तीन मरीज मिल चुके हैं। इन सभी क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें