UttarakhandBig News

डेमोग्राफिक चेंज आने वाले स्थानों पर होगा सत्यापन, सीएम धामी ने दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जहां एक तरफ सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों से चल रहा है। वहीं अब सीएम धामी ने डेमोग्राफिक चेंज आने वाले स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सीएम के इस फैसले का विपक्ष ने भी स्वागत किया है।

यूनिक कोड नंबर बनाने के दिए निर्देश

सीएम धामी के सख्त रवैया के बाद प्रदेशभर में अतिक्रमण अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। प्रदेश में कई मजारों और मंदिरों के साथ धार्मिक स्थलों को तोड़कर वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। वहीं सीएम धामी ने अब सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी सरकारी जमीनों की अब खुद ही मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही सरकारी जमीनों का यूनिक कोड नंबर भी बनाया जाए।

डेमोग्राफिक चेंज आने वाले स्थानों पर होगा सत्यापन

सीएम धामी का कहना है कि प्रदेश के कई स्थानों पर डेमोग्राफिक चेंज देखने को मिला है। जिसमें जनसंख्या के असंतुलन का खतरा बन रहा है। इसलिए सीएम ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को डेमोग्राफिक चेंज आने वाले स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है। सीएम का कहना है कि बाहरी व्यक्ति अगर जमीन खरीदतें है तो उनका भी वैफिकेशन कराया जाए।

विपक्ष ने सीएम के फैसले को सराहा

सीएम धामी के इस फैसले के बाद विपक्ष ने भी उनका समर्थन किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि सरकार यदि सत्यापन अभियान चला रही है तो कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार के साथ है। बस वह अभियान प्रदेश के हित में हो न कि किसी को परेशान करने के उद्देश्य से हो।

इनपुट- मनीष डंगवाल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें